फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   rode accident in raibaraily

मासूम का शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत

Fri, 26 Jun 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
rode accident in raibaraily
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम शव लेकर जा रही एंबुलेंस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे एंबुलेंस पर सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया, जहां से एंबुलेंस चालक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र के कूरा गांव निवासी मोहम्मद शकील अपनी पांच साल की बीमार भांजी महक का इलाज कराने रायबरेली लेकर गया था। इलाज के दौरान महक की मौत हो गई थी। मौत के बाद महक के शव को लेकर एंबुलेंस से घर लाया जा रहा था। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर पूरे हिमांचलपुर गांव के पास एक घोड़े के शव से एंबुलेंस टकराकर सामने आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इससे एंबुलेंस पर सवार मोहम्मद शकील, हरुना बानो, अशोक मिश्रा और महक के बुआ के अलावा चालक अंकित (25) पुत्र रमेश गुप्ता सहायक सनी (22) पुत्र बसंत निवासी किला बाजार शहर कोतवाली रायबरेली घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने चालक अंकित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ रेफर किया गया। बछरावां के पास चालक की मौत हो गई। फुरसतगंज एसओ प्रेमचंद सिंह ने बताया यह घटना रात की है। जानकारी हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। चालक की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed