फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roadways bus service will for GadaGanj to Kanpur

गदागंज से कानपुर के लिए मिलेगी रोडवेज की बस सेवा

Tue, 06 Sep 2016 12:00 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 06 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service will for GadaGanj to Kanpur
रोडवेज बस - फोटो : file photo
दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीणों को कानपुर जाने के लिए मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रायबरेली डिपो से शीघ्र ही कानपुर के लिए नई बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे लोग गदागंज या दीनशाह गौरा से ही कानपुर के लिए सफर शुरू कर सकेंगे। 
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के 50 गांवों के लोगों को कानपुर जाने के लिए पहले जिला मुख्यालय आना पड़ता है। यहां से उन्हें कानपुर के लिए बस मिलती है। इस समस्या से परेशान इलाके के ग्रामीण गदागंज होते हुए कानपुर के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों की यह समस्या अब शीघ्र ही दूर हो जाएगी। एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए रायबरेली से कानपुर के लिए वाया गदागंज एक नई बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुविधा इसी माह शुरू होने की उम्मीद है। बस सुबह रायबरेली से चलकर दीनशाह गौरा, गदागंज, मुराईबाग, लालगंज होते हुए कानपुर जाएगी। इस बस सेवा के चलने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed