{"_id":"5e7637368ebc3e7699110508","slug":"road-repairing-started-raibaraily-news-lko514757346","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा नगरवासियों का आवागमन अब होगा बेहतर, मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा नगरवासियों का आवागमन अब होगा बेहतर, मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लंबे समय बाद इंदिरा नगर मोहल्ले में रहने वाले लोगों को आवागमन आसान होगा। वजह मोहल्ले को जाने वाले मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। शनिवार को नगर पालिका के सहायक अभियंता यमुना सिंह ने मरम्मत कार्य जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार सतेंद्र सिंह से मार्ग का मरम्मत कार्य मानक के अनुरूप कराए जाने के निर्देश दिए।
रायबरेली विकास प्राधिकरण के पास से गुजरने वाला इंदिरा नगर का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील था। इससे मोहल्ले के साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने इस सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाया था। नगर पालिका की ओर से 26 लाख रुपये की लागत से इस सड़क के मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था एसमैफ बिल्डर्स को मरम्मत का कार्य जिम्मा दिया गया है।
सहायक अभियंता यमुना सिंह ने मरम्मत का कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इंदिरा नगर के रहने वाले मयंक मिश्रा, रोहित सिंह, राकेश कुमार बारी, राहुल कुमार, अमित सिंह, अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि सड़क खस्ताहाल होने से आने जाने में दिक्कत हो रही थी। मार्ग की मरम्मत होने पर आने जाने की समस्या से राहत मिलेगी।