फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   river

चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने को बेताब गंगा नदी का पानी

Mon, 08 Aug 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
river
डलमऊ (रायबरेली)। गंगा नदी चेतावनी बिंदु के करीब पहुुंचने को बेताब है। रविवार देर शाम गंगा नदी का जलस्तर 97.200 पर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु से नदी अब महज एक मीटर दूर बची है।
विज्ञापन

गंगा नदी में उफान से मिट्टी की कटान तेज हो गई है। इससे कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा है। सबसे ज्यादा दिक्कत पशुओं को हो रही हैं, क्योंकि खेतों में पानी भरने के कारण हरे चारे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर तथा खतरे का निशान 99.360 मीटर है। बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
केंद्रीय जल आयोग, डलमऊ के मुताबिक नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज एक मीटर दूर बचा है। गंगा नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी से कटरी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी के पानी के तेज बहाव से कटरी क्षेत्र की कृषि भूमि में कटान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा कटरी क्षेत्र के चक मालिक भीटी, जमालनगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, बबुरा, अंबहा, पूरे रेवती सिंह, चांदपुर लूक, कल्याणपुर आदि गांव के लोग नदी के बढ़ते जलस्तर से भयभीत हैं।
साजन यादव, राजेश कुमार, शशिभूषण, अशोक कुमार, बैजनाथ ने बताया कि गंगा नदी की धारा में तेज बहाव के कारण कटरी क्षेत्र की कृषि भूमि कट रही है। किसानों के सामने हरे चारे की समस्या आ गई है।

बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से की गईं तैयारियां महज खानापूर्ति तक सीमित हैं। उधर, उपजिलाधिकारी डलमऊ आशाराम वर्मा ने बताया कि खतरे का निशान पार करने के बाद ही बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed