फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rising water level, relief far away, villagers helpless

Raebareli News: बढ़ता जलस्तर, राहत दूर, ग्रामीण मजबूर

Wed, 20 Aug 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 20 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rising water level, relief far away, villagers helpless
डलमऊ क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में मंगलवार को बाढ़ का पानी भरने से इस तरह निकलते लोग।
डलमऊ(रायबरेली)। गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है और इसके साथ ही बढ़ रहीं हैं ग्रामीणों की परेशानियां। हालत ये है हर पांच घंटे में एक सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ रहा है। पानी गांवों में घुसने से कटरी क्षेत्र में लोगों की दैनिक जीवन भी प्रभावित होने लगा है। वहीं प्रशासन का दावा है कि बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अनुसार मंगलवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 99.360 मीटर के सापेक्ष 98.925 मीटर दर्ज किया गया। कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि पांच घंटे में एक सेंटीमीटर की धीमी गति से जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। गंगा कटरी के आठ गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों के सामने कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन


जहांगीराबाद की शारदा का कहना है कि घर के पास खेत में शौचालय बना है, लेकिन पानी की वजह से खुले में शौच जाना पड़ रहा है। घर के बाहर पानी भरने से बच्चों के डूबने का भय बना रहता है। अंबहा गांव के पास बनी गोशाला के किनारे पानी भरने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो गांव में लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed