{"_id":"6ac2ad4e677688d1df03ea6a","slug":"rise-in-patients-with-colds-and-fever-due-to-changing-weather-raebareli-news-c-101-1-slko1032-169112-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बदलते मौसम में बढ़े जुकाम-बुखार के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बदलते मौसम में बढ़े जुकाम-बुखार के रोगी
Mon, 05 Oct 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के सभी 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाया गया। बदलते मौसम के कारण जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों ने मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने और बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। मेले में 2,954 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। इनमें सबसे अधिक 513 मरीज बुखार और 351 जुकाम से पीड़ित मिले। पेट दर्द के 154 मरीज पहुंचे।
सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौतापुर में बुखार, सर्दी-जुकाम, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मलेरिया से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. शुभम सिंह ने बताया कि 75 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इस दौरान डॉ. विपिन मौर्य, फार्मासिस्ट पंकज और अजय मिश्रा, मनीष कुमार मौजूद रहे।
घुरवारा प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर में डॉ. अकील अहमद ने 95 मरीजों का उपचार किया। गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर धई, गोविंदपुर माधव और रसूलपुर धरावां में करीब 100 मरीजों का उपचार किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ज्ञान प्रताप सिसौदिया ने बताया कि बदलते मौसम के कारण तेज बुखार, खांसी और सिरदर्द के मरीज अधिक आ रहे हैं। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में डॉ. डीएन चौधरी की टीम ने 135 मरीजों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने कहा कि मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, हरदीटीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सुफैल अंसारी ने 57 मरीजों का उपचार किया।