फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ring road construction halted due to rain

Raebareli News: बारिश के कारण थमा रिंग रोड का निर्माण

Sun, 24 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 24 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ring road construction halted due to rain
राही ब्लॉक क्षेत्र में निर्माणाधीन रिंगरोड।
रायबरेली। शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए 1200 करोड़ रुपये से शुरू कराया गया रिंग रोड के दूसरे फेज का काम थम गया है। इसकी वजह बारिश बताई जा रही है। इससे एक ओर जहां लोगों को शहर में जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं समय से यह प्रोजेक्ट पूरा होता नहीं दिख रहा है। 22 किमी. लंबा रिंग रोड 21 गांवों से होकर निकलेगा।
विज्ञापन


करीब 10 साल पहले नगर के चारों ओर रिंग रोड के निर्माण का तानाबाना बुना गया था। पहले चरण में महराजगंज रोड पर शारदा सहायक नहर से लेकर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुचरिया के निकट तक रिंग रोड का काम चल रहा है। दूसरा रिंग रोड डिडौली स्थित महिंद्रा एजेंसी से 21 गांवों से होकर भांव गांव के पास रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ेगा है।
विज्ञापन


जगह-जगह मिट्टी की भराई का काम चल रहा है। इसके अलावा जहां पर रोड क्रॉसिंग है, वहां पर पुल निर्माण का काम शुरू कराया गया है, लेकिन मौजूदा समय में काम ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन



5100 किसानों को मिल चुका 320 करोड़ मुआवजा
रिंग रोड फेज दो सैदनपुर, सुलखियापुर, पासापुर, परिगवां, अलादपुर, कंचौदा नानकारी, चकलोहराहार, डिडौली, लोहरामऊ, सलारपुर, नौबती, दरीबा, रेती खुर्द बुजुर्ग, बिनोहरा, फकरुलहसन खेड़ा, मछेछर, पासापुर, सुल्तानपुर आइमा, बेलाभेला, कुचरिया, सरायदामो गांव से गुजरेगा। इन गांवों के करीब 5100 किसानों को 320 करोड़ रुपया मुआवजा दिया जा चुका है।


बारिश बाद शुरू कराया जाएगा काम
रिंग रोड पर मिट्टी भराई और रोड क्रॉसिंग की जगह पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। बारिश के चलते काम बंद है। बारिश के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
-मनोज कुमार, सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर निर्माण इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed