{"_id":"68b6019e4cbc7d65780d2e7f","slug":"reprimanded-for-finding-dirt-in-phc-raebareli-news-c-101-1-rai1002-140108-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पीएचसी में गंदगी मिलने पर फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पीएचसी में गंदगी मिलने पर फटकारा
Tue, 02 Sep 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सेमरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी मिली, जिस पर उन्होंने फटकार लगाई। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया।
पीएचसी में कामकाज सही नहीं है। मरीजों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है और तीन दिन पूर्व एक वीडियो भी अव्यवस्था पर वायरल हुआ था। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो उसी के चलते सोमवार को सीएमओ ने अचानक सेमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
सीएमओ ने सबसे पहले परिसर की साफ सफाई को देखा। गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी को फटकार लगाई और अधीक्षक को भी ताकीद कराया। इसके बाद उन्होंने चिकित्सकों और स्टॉफ की हाजिरी को देखा। कितने मरीजों का रोज इलाज होता है और किस बीमारी के मरीज अधिक आते हैं, इसकी सिलसिलेवार जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान पीएचसी सेमरी के चिकित्सक अधीक्षक डॉ. ओमनाथ गौतम ने अस्पताल में वार्ड बॉय की तैनाती की मांग की। जिस पर सीएमओ ने जल्द वार्ड बॉय की तैनाती की बात कही।