फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Report Card received 2.63 lakh sapling Chke

रिपोर्ट कार्ड पाकर चहके 2.63 लाख नौनिहाल

Wed, 30 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 30 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Report Card received 2.63 lakh sapling Chke
रायबरेली में बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दिए गए रिपोर्ट कार्ड - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के दो लाख 63 हजार नौनिहालों मेें बुधवार को रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया। रिपोर्ट कार्ड मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल गए। स्कूलों में बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार ने पूर्व माध्यमिक स्कूल रामगंज में रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया। स्कूलों में टॉप करने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। हरचंदपुर विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह ने प्राथमिक स्कूल बथुआखास में रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूल रामनगर टिकरान में कीर्तिमनोहर शुक्ला ने रिपोर्ट कार्ड बांटे। पूर्व माध्यमिक स्कूल खतराना में सभासद हसीन अहमद व प्रधानाध्यापिका तनवीर सुल्ताना ने रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया। कार्ड पाकर बच्चे खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूल पुरानी बाजार महराजगंज में एसएसएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इंद्र राजेश्वर प्रसाद शुक्ला ने रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया। पूर्व माध्यमिक स्कूल रोझइया भीखमशाह में दीपक कुमार व अन्य शिक्षकों ने बच्चों में रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया।

पूर्व माध्यमिक स्कूल बालापुर व प्राथमिक स्कूल चतुर्भुलपुर में सभासद अनिल कुमार ने रिपोर्ट कार्ड बांटे। प्राथमिक स्कूल कुशलखेड़ा में दीप कुमार, बख्ताखेड़ा में राधेश्याम, पहुरी में महेंद्र कुमार, धूरेमऊ में भूपेंद्र सिंह, गुरुदत्तखेड़ा में मुकेश कुमार, भोजपुर में अजय सिंह, पूर्व माध्यमिक स्कूल भोजपुर में दुर्गाबख्श सिंह, धूरेमान में दिनेश बहादुर सिंह ने रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया।

प्राथमिक विद्यालय ताजुद्दीनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष सिंह, प्राथमिक विद्यालय खानापुर, प्राथमिक विद्यालय आलिमगंज, प्राथमिक विद्यालय अन्दूपुर तथा प्राथमिक विद्यालय ताजुद्दीनपुर में रिपोर्ट कार्ड देते हुए मेधावी बच्चें को पुरस्कृत किया गया।  


प्राथमिक स्कूल फरीदगढ़ में बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बच्चों में रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया। खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय खीरों, प्राथमिक विद्यालय पूरे चौधराइन में वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण में विधायक  सुरेंद्र विक्रम सिंह व बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed