फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Relief from heavy rain, trouble due to waterlogging

Raebareli News: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव से मुसीबत

Mon, 23 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 23 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Relief from heavy rain, trouble due to waterlogging
धूप में इस तरह सिर ढककर निकलती छात्राएं।
रायबरेली। दिन में उमस के बाद रविवार शाम को झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी। बारिश के कारण कई मोहल्लों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। पालिका की टीम ने पहुंचकर पानी की निकासी कराई। करीब 25 मिनट बारिश हुई। इसके बाद फिर धूप निकल आई।
विज्ञापन


सुबह से ही उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर थे। कूलर की हवा से भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। शाम के तीन बजते ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुुई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। सड़कों पर लोग भीगते नजर आए। राही, ऊंचाहार, अमावां, हरचंदपुर समेत अन्य ब्लॉ क क्षेत्रों में भी बारिश हुई। हालांकि, बारिश के बाद फिर धूप निकल आई।
विज्ञापन


कुछ देर की बारिश में ही शहर के अमर नगर, राना नगर रोड, शक्ति नगर, घसियारी मंडी, घोसियाना, नया पुरवा समेत अन्य मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हुईं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने टीम भेजकर पानी की निकासी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जून में अब तक 14.2 मिमी. बारिश
कृषि विभाग के अफसरों के मुताबिक जिले में मानसून की दस्तक हो चुकी है। इसी सप्ताह अधिक बारिश होने की उम्मीद है। जून माह में 59 मिमी. वर्षा होने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष जून माह में 14.2 मिमी. बारिश हुई है। अधिकारियों का मानना है कि इस माह अधिक बारिश होने की उम्मीद है।



खेती-किसानी के लिए उपयुक्त है मौसम
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा 10 फीसदी ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। मानसून की दस्तक हो चुकी है। यह मौसम खेती किसानी के लिए उपयुक्त है। किसान धान की रोपाई करने के साथ ही तिल, उड़द, मूंगफली आदि फसलों की बोआई कर सकते हैं। बारिश होने से खेतों की जोताई भी हो जाएगी। इसलिए किसान समय रहते फसलों की बोआई करें, ताकि फसल उत्पादन इस बार अच्छा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed