{"_id":"395c53242dd0c36cbbd6369115efc64f","slug":"reflex-tempo-2-deaths-including-bpo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेम्पो पलटा, वीपीओ समेत 2 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेम्पो पलटा, वीपीओ समेत 2 की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह हादसा उस समय हुआ जब टेम्पो जिला मुख्यालय से डीह की तरफ जा रहा था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक ग्रामीण की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। बुधवार सुबह जिला मुख्यालय से सवारियां भरकर टेम्पो डीह की तरफ जा रहा था। डीह-परशदेपुर मार्ग पर रामगंज बाजार और लक्ष्मणगंज बाजार के बीच में अचानक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।
बताते हैं कि तेज रफ्तार होने के चलते टेम्पो पलटा। हादसे की सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग पहुंचे। टेम्पो पर सवार लोगों को बाहर निकाला गया। टेम्पो पर सवार सुरेश मिश्रा निवासी सुरजूूपूर सदर कोतवाली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वह जगतपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात थे। अन्य घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शिवचरन निवासी लाला का पुरवा थाना नसीराबाद ने दम तोड़ दिया। वह किसानी करता था।
इसके अलावा घायलों में बैदेही श्रीवास्तव, कमला शर्मा, सुधा नायर और श्रीराम निवासी खुरेहटी, शायरा बानो घायल हुई। इसमें बैदेही, कमला, सुधा नायर डीह सीएचसी में एएनएम हैं। सभी ड्यूटी पर जा रही थी।
थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि तेज रफ्तार होने के चलते टेम्पो पलटा। वाहन को कब्जे में ले लिया गया। चालक की तलाश की जा रही है।