फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   RED returns 65 lakhs of 17 works of MP Sonia's fund

आरईडी ने सांसद सोनिया की निधि के 17 कार्यों के 65 लाख लौटाए

Tue, 17 Dec 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
RED returns 65 lakhs of 17 works of MP Sonia's fund
रायबरेली। सांसद सोनिया गांधी और अन्य संसद सदस्यों की निधि से प्रस्तावित एक करोड़ की लागत के 24 कार्यों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति निरस्त होने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईडी) ने सांसद सोनिया की निधि के 17 कार्यों के 65 लाख रुपये वापस कर दिए हैं। शेष सात कार्यों को शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

सांसद सोनिया गांधी, संसद सदस्य रेखा गणेशन, संसद सदस्य कपिल सिब्बल ने अपनी निधि से जिले में बारात घर, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा निर्माण, सीसी रोड, कॉमन हाल सहित अन्य कार्यों के लिए एक साल पहले ही 1.78 करोड़ की स्वीकृति दी थी। सांसदों से स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी विभाग ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को 1.06 करोड़ रुपये देकर काम शुरू कराने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई थी।
विज्ञापन

डीएम की समीक्षा में आरईडी द्वारा काम शुरू न कराए जाने पर डीएम ने 08 दिसंबर को आरईडी को दिए गये कार्यों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियों को निरस्त करके बजट को वापस करने का आदेश दिया था। सांसद कपिल सिब्बल ने रालपुर में इंटरलॉकिंग, कृष्णानगर छजलापुर में इंटरलॉकिंग, महानंदपुर में इंटरलॉकिंग, संसद सदस्य रेखा गनेशन ने पसीटूसी, रसूलपुर धरावां, उमरन और भवानीगढ़ में एक-एक बारात घर के लिए निधि के कार्यों को शुरू कराकर सांसद सोनिया गांधी की निधि के 17 कार्यों के 65 लाख रुपये वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विकास ने सांसद सोनिया गांधी ने ऊंचाहार के हरनारायण सिंह इंटर कॉलेज को कक्षा कक्ष, जवाहर इंटर कॉलेज अरखा में क्लास, बैसवारा लालगंज में कॉमन हाल, दयानंद घूराडीह में क्लास व बाउंड्री, नेहरू विष्णुखेड़ा में कक्षाकक्ष, जगतपुर के पूरे डंमर, तिवारीपुर, टिकठा मुसल्लेपुर में इंटरलॉकिंग, गौरा हरदों में नालीपुल व खड़ंजा, सीवन गांव में इंटर लॉकिंग, कसना में इंटर लॉकिंग, इब्राहिमपुर में सीसी रोड, बेनीमाधवगंज में खड़ंजा, गेगासों में प्रसाधन, लोधवारी में इंटरलॉकिंग, रैन बसेरा गेगासों में बांउड्री, उत्तरागौरी में इंटरलॉकिंग के काम के 65 लाख रुपये वापस कर दिए हैं।

डीएम शुभ्रा सक्सेना ने सांसद निधि के कार्यों की समीक्षा के बाद आरईडी को दिए 24 कार्यों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति निरस्त कर दी है। कार्यदायी विभाग ने 17 कार्यों के करीब 65 लाख रुपये वापस कर दिए हैं।- प्रेमचंद्र पटेल, पीडी डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed