फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Record voting

पांचवे चरण में सलोन में बरसे वोट, 57.37 फीसदी मतदान

Mon, 28 Feb 2022 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Record voting
रायबरेली। सलोन विधानसभा क्षेत्र में रविवार को मतदाता ऐसे मेहरबान हुए कि मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड बन गया। 1974 के बाद 12 बार हुए विधानसभा चुनाव में कभी भी इतने वोट नहीं पड़े। पहली बार 2022 में 57.37 फीसदी मत पड़े और रिकॉर्ड बन गया। हालांकि फिर भी हम फर्स्ट आने से थोड़ा चूक गए।
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2017 में सबसे अधिक 56.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। छिटपुट विवादों को छोड़कर पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया।
पांच बूथों पर ईवीएम की खराबी से वोटरों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए इंतजार करना पड़ा तो मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय पूरे गोसाई में महिला मतदान कर्मी को नाश्ता लेकर बूथ पहुंचने पर पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसी के साथ सलोन सीट के किस्मत आजमा रहे नौ उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। अब मतगणना 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन

रविवार सुबह साढ़े पांच बजे मॉकपोल के बाद सात बजे से 393 बूथों पर कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर पर सुबह भगवा कलर का कुर्ता पहनकर आए युवक को एजेंट बनाए जाने को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट और युवक के बीच कुछ देर कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ देर बाद शांतिपूर्वक चुनाव शुरू हो गया। कई बूथों पर ईवीएम के धोखा देने के कारण वोटरों को मतदान करने के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि ईवीएम बदले जाने के बाद शांतिपूर्वक मतदान हुआ।
जिले की सलोन विधानसभा सीट पर रविवार को हुए मतदान में वोट बरसे। जिले में 57.37 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय पूरे गोसाई में महिला मतदान कर्मी को नाश्ता लेकर बूथ पहुंचने पर पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सलोन में मतदान करने पहुंचे 13 साल के बच्चे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार सहित अन्य अधिकारी दिनभर बूथों पर भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने का प्रयास किया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि सलोन विधानसभा क्षेत्र में 57.37 प्रतिशत मतदान हुआ।
सलोन में समय के साथ बढ़ा मतदान का प्रतिशत
समय मतदान
सुबह 9 बजे 07.48
सुबह 11 बजे 20.11
दोपहर 1 बजे 33.64
दोपहर 3 बजे 46.86
शाम 5 बजे 56.06
शाम 6 बजे 57.37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed