फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Recommendation for action against teacher leader

Raebareli News: शिक्षक नेता पर कार्रवाई की संस्तुति

Mon, 25 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 25 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for action against teacher leader
लालगंज (रायबरेली)। खीरों ब्लॉक के एक शिक्षक नेता पर बीएलओ को भड़काने और निर्वाचन कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है। मामले में एसडीएम मिथलेश त्रिपाठी ने अपर जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


आरोप है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के दौरान तहसील के बीआरसी कार्यालय में ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी को शिक्षक नेता ने फोन करके धमकाया कि शिक्षक निर्वाचन कार्य नहीं करेंगे। महिला कर्मचारी से हुई बातचीत का ऑडियो शिक्षकों के सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने पत्र में लिखा है कि संबंधित शिक्षक का निर्वाचन कार्य से कोई संबंध नहीं है। बावजूद इसके वह बीएलओ ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को उकसाने का काम कर रहे हैं। इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन और निर्वाचन कार्य में बाधा माना गया है। एसडीएम ने एडीएम से आरोपी शिक्षक नेता पर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक नेता शैलेश रावत का कहना है कि उन्होंने किसी शिक्षक को भी निर्वाचन कार्य करने से नहीं रोका। इस संबंध में एसडीएम से उनकी मुलाकात हुई है। खीरों ब्लॉक में लगभग शतप्रतिशत शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगा दी गई है, जबकि इस संबंध में हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी अंतिम विकल्प के रूप में ही लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed