फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Reading Ramcharitmanas can remove the inconsistencies of life.

Raebareli News: रामचरितमानस पाठ से दूर हो सकती हैं जीवन की विसंगतियां

Sat, 28 Feb 2026 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Reading Ramcharitmanas can remove the inconsistencies of life.
अलीपुर में आयोजित संत सम्मेलन में कथा सुनते भक्त। - फोटो : अलीपुर में आयोजित संत सम्मेलन में कथा सुनते भक्त।
हलोर। कुशलगंज मजरे अलीपुर में चल रहे संत सम्मेलन में शुक्रवार को संतों ने ज्ञान गंगा बहाई। कार्यक्रम का आरंभ बाराबंकी से आए हरिनारायण तिवारी अवधी सम्राट की वाणी से हुआ। उन्होंने श्रीराम नाम के महत्व और अवधपति के गुणों का वर्णन कर कथा को गति दी। मानस प्रेमियों ने बताया कि रामचरित मानस से जीवन की विसंगतियां दूर की जा सकती है।
विज्ञापन

दमोह मध्य प्रदेश से आए पवन मनु (सूरदास जी) ने हनुमंत लाल जी के महावीर बनने का विश्लेषण किया। उन्होंने सुंदरकांड की सुंदरता का भी मनोहारी वर्णन कर श्रोताओं को आनंदित किया। नेपाल से आए नेपाली बाबा ने कहा कि रामचरितमानस से जीवन की विसंगतियों का निराकरण हो सकता है। राष्ट्रपति पुरस्कृत साहित्यकार रामेश्वरप्रसाद द्विवेदी प्रलयंकर ने राम नाम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने जन-जन के जीवन में राम नाम की महत्ता और उसके प्रभाव के बारे में बताया।
विज्ञापन

बांदा से आए यज्ञेश मिश्र ने कहा कि गुरु महिमा, राम कथा श्रवण से सामाजिक उत्थान हो सकता है। इटावा से आए श्री राघव किशोर रामायणी ने बताया कि रामचरितमानस भारतीय संस्कृति का आधार स्तंभ है। यह अवधी भाषा में रचित एक महाकाव्य है, जो जीवन जीने की कला सिखाता है। यह सत्य, प्रेम, त्याग और कर्तव्य जैसे नैतिक मूल्यों का दिव्य मार्गदर्शक है। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डॉ. महेश तिवारी, पंकज कुमार गौतम, राम प्रकाश सिंह चौहान, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, सिकंदर सिंह, संजय मिश्रा, जगमोहन यादव, मनीष दीक्षित, नीलकंठ दीक्षित, प्रमोद मिश्रा, दान बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed