{"_id":"0dd3043a9944c0280ac0d57827b35947","slug":"rda-office-of-the-contractor-bullying-xen-threatened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीए कार्यालय में ठेकेदार की दबंगई, एक्सईएन को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडीए कार्यालय में ठेकेदार की दबंगई, एक्सईएन को धमकाया
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार ने न सिर्फ एक्सईएन के साथ गालीगलौज की, बल्कि उन्हें देख तक लेने की धमकी दी। एक्सईएन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से कोतवाली के सामने पार्क का सुंदरीकरण कार्य चल रहा है। इसमें करीब नौ लाख रुपये खर्च किए जाने हैं।
निर्माण कार्य को लेकर एक्सईएन एसके सिन्हा ने संबंधित कार्य के ठेकेदार को बोलवाकर प्रगति के बारे में पूछा। ठेकेदार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर एक्सईएन ने नाराजगी जताई।
इससे मामला गरमा गया। आरोप है कि ठेकेदार ने एक्सईएन के साथ जमकर गालीगलौज की। इससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
यही नहीं आरोप है कि ठेकेदार ने देख लेने तक की धमकी दी। वहीं ठेकेदार की अभद्रता से अफसरों में आक्रोश व्याप्त रहा। एक्सईएन की ओर से मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई।
कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि एक्सईएन की तहरीर पर ठेकेदार बलवंत तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।