{"_id":"6298ed50662dd1563600810b","slug":"rasan-raibaraily-news-lko6334286131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई माह का राशन वितरण शुरू, 10 तक बंटेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई माह का राशन वितरण शुरू, 10 तक बंटेगा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में गरीबों को निशुल्क राशन वितरण एक महीने पीछे चल रहा है। गुरुवार से मई माह का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन वितरण शुरू हो गया है। यह वितरण 10 जून तक चलेगा।
इसके बाद योजना का राशन नहीं मिलेगा। दूसरे चरण में प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना का राशन बांटा जाएगा। राशन वितरण शुरू होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों से 10-10 दुकानों पर राशन वितरण की जांच करके रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को राशन वितरण कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मई माह के राशन का वितरण गुरुवार से शुरू कर दिया गया है।
यह राशन 10 जून तक ही किया जाएगा। सभी कोटे की दुकानों पर एक-एक पर्यवेक्षणीय अधिकारी लगाए गए हैं। पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति की निगरानी होगी।
बताया कि डीएम के स्तर से सभी एसडीएम, एआरओ, आपूर्ति निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम 10-10 दुकानों का निरीक्षण करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
10 जून तक राशन कार्डधारक कोटे की दुकानों पर पहुंचकर राशन ले सकते हैं। इसके बाद राशन नहीं मिलेगा। 10 जून के बाद प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के राशन का वितरण कराया जाएगा।