{"_id":"60d762e58ebc3e6c6c02c81f","slug":"rasan-raibaraily-news-lko5842786178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठा लगवाकर 125 गरीबों का राशन डकारने वाले कोटेदार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठा लगवाकर 125 गरीबों का राशन डकारने वाले कोटेदार पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के टीकर अगाचीपुर में मई महीने से पीओएस मशीन में अंगूठा लगवाकर 125 गरीबों में राशन वितरित न करने के मामले में कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम के आदेश पर हुई जांच में पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई है। दुकान का लाइसेंस पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
दीनशाह गौरा ब्लॉक के टीकर अगाचीपुर गांव निवासी शैलेेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, फूलचंद्र, राममिलन, शीला देवी, देशराज, संगीता व बाबूलाल आदि ने शपथपत्र देकर कोटेदार के खिलाफ राशन डकारने की जांच कराकर मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की थी।
डीएसओ केएन सिंह के निर्देश पर एआरओ पीएन पाल और आपूर्ति निरीक्षक अविनाश पांडेय ने जांच की जिसमें शिकायत सही मिली। डीएम के अनुमोदन पर कोटेदार संतलाल के खिलाफ आपूर्ति निरीक्षक अविनाश पांडेय ने जगतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल अजीत विद्यार्थी ने बताया कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुफ्त राशन पर रुपये वसूलने पर मटका दुकान सस्पेंड
जून महीने में शासन ने रूटीन राशन भी मुफ्त बंटवाया, लेकिन सलोन ब्लॉक क्षेत्र के मटका के कोटेदार ने गरीबों से राशन देने के नाम पर रुपये वसूल लिए गए। कार्डधारकों की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षकों की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की।
जांच के बाद कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। डीएसओ केएन सिंह ने बताया कि मटका के कोटेदार ने मुफ्त वितरण के लिए आए राशन को गरीबों को देकर रुपये वसूले हैं। जांच में पुष्टि होने के बाद दुकान को निलंबित कर दिया गया है।