{"_id":"60c0ffc28ebc3ee4a415452a","slug":"rasan-raibaraily-news-lko581729193","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 लाख गरीबों में बांटा 85 हजार क्विंटल मुफ्त गेहूं व चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 लाख गरीबों में बांटा 85 हजार क्विंटल मुफ्त गेहूं व चावल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों में सात दिन में 80 फीसदी मुफ्त राशन का काम पूरा हो गया है। जिले की 1049 दुकानों पर अब तक करीब 17 हजार गरीबों में 85 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं और चावल का वितरण किया जा चुका है। आगामी 15 जून तक कोटेदारों को पीओएस मशीन से शत प्रतिशत राशन वितरण के आदेश दिए गए हैं।
जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बीती तीन जून से राशन वितरण शुरू हुआ है। कोरोना संक्रमण से बचने और बचाने के लिए कोटे की दुकानों पर कार्डधारकों को खड़े होने के लिए गोले बनाए गए हैं।
उन्हीं में खड़े होकर वे अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा रहा। पीआरओ मशीन में अंगूठा लगाने से पहले हाथों को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से सभी कोटेदारों को सैनिटाइजर और मास्क दिए गए हैं।
विज्ञापन
शासन की मंशा पर सभी यूनिटों पर पांच-पांच किलो राशन दिया जा रहा है। प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल देने की व्यवस्था की गई है। आपूर्ति निरीक्षकों और एआरओ अनिल कुमार, सुरेश कुमार की टीमों ने कोटे की दुकानों का निरीक्षण भी किया और कोटेदारों को राशन वितरण में पूरी ईमानदारी बरतने के निर्देश दिए। सात दिन में करीब 17 लाख यूनिटों पर 80 फीसदी राशन वितरण का काम पूरा हो गया है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रति यूनिट पांच-पांच किलो मुफ्त राशन वितरण हो रहा है। अब तक 17 लाख यूनिटों का राशन वितरण हो चुका है। सभी गरीबों को पीओएस मशीन से सत्यापित कराने के बाद ही राशन दिया जा रहा है।
- केएन सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी