फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rape with a girl who went to the farm

खेत गई बालिका के साथ दुष्कर्म

Thu, 16 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rape with a girl who went to the farm
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को शौच के लिए खेत गई आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी बीच जमालपुर गांव का रहने वाला सलमान खेत की तरफ पहुंच गया। इस दौरान युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बालिका की हालत देख लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर थानेदार यशकांत सिंह ने पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान, महिला सीओ, फिर भी महिलाओं पर जुल्म
सदर सर्किल क्षेत्र में महिला सीओ की तैनाती होने के बाद भी महिलाओं पर जुल्मो सितम कम नहीं हो रहे हैं। कभी महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाता है तो कभी उनके साथ छींटाकशी की जाती है। मारपीट की घटनाएं तो आम बात हैं। आए दिन हो रही घटनाओं से मिशन शक्ति अभियान जिले में पूरी तरह से फेल होता नजर आ रहा है। भदोखर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद प्रकरण की जानकारी के लिए कई बार सीओ के सीयूजी नंबर पर फोन करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सदर सर्किल में किस तरह पुलिसिंग व्यवस्था है। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed