{"_id":"68af636242a4dedc2e0cbecf","slug":"rajalakshmi-will-get-the-state-teacher-award-raebareli-news-c-101-1-slp1006-139776-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: राजलक्ष्मी को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: राजलक्ष्मी को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
Thu, 28 Aug 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
बछरावां। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुदौली की सहायक अध्यापिका राजलक्ष्मी का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर सरकार की ओर से उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षिका का पुरस्कार के लिए चयन होने पर शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
राजलक्ष्मी ने बताया कि वह बीते कई वर्षों से स्कूल में बच्चों के भविष्य को संवारने का काम कर रही हैं। जिसके फलस्वरूप उनका चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए हुआ है। उन्होंने बीते वर्ष जिला मुख्यालय पर बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष साक्षात्कार दिया था। जिसके बाद उनका चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए किया गया है। वह बीते 15 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी गुप्ता ने बताया कि जिले की शिशिका का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए होना गौरव की बात है।