फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   rain

आंधी के साथ झमाझम बारिश, शहर हुआ लबालब

Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
rain
रायबरेली। जिले में गुरुवार को आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के कई इलाके पानी से लबालब हो गए। सड़कों से लेकर घरों तक पानी घुस गया। इससे घरों में रखा लोगों का सामान व कपड़े भीग गए।
विज्ञापन

शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में भी जलभराव ने लोगों की समस्याएं बढ़ाई। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। टिनशेड उखड़कर जमीन पर जा गिरे। हालांकि बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) के मौसम विभाग के अनुसार जिले में 37.09 मिमी. वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला। काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिनशेड उखड़कर दूर जा गिरे। बारिश से शहर में हर तरफ पानी ही पानी हो गया। जिला अस्पताल चौराहा, पुलिस लाइंस चौराहा, बस स्टेशन के अलावा अन्य स्थानों पर पानी भर गया।
सब्जी मंडी, सत्य नगर, कहारों का अड्डा, बालापुर, निराला नगर, अयोध्यापुरी, कप्तान का पुरवा, सोनिया नगर आदि मोहल्लों में इस कदर जलभराव हुआ कि पानी घरों तक पहुंच गया।
लोगों के घरों पर रखी गृहस्थी भीग गई। देहात क्षेत्रों के अलावा राही, सतांव, ऊंचाहार, जगतपुर समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों में भी आंधी के साथ तेज बारिश हुई। जलभराव ने लोगों की समस्याएं बढ़ाई।
पालिका की तैयारियों की खुली पोल
शहर क्षेत्र के मोहल्लों में जलभराव की समस्या ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। कमोवेश पूरे 34 वार्डों में लोग जलभराव से जूझते रहे। पानी निकासी के इंतजाम न होने से समस्या आई।
शहर क्षेत्र में 48 नाला हैं। बारिश से पहले इन नालों की साफ-सफाई का कार्य पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। नालों की सफाई के नाम पर महज धन का बंदरबांट किया जा रहा है। नालों की साफ-सफाई मनमाने ढंग से की जा रही है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा
सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह और ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने शहर क्षेत्र के उन मोहल्लों का जायजा लिया, जहां पर बारिश के कारण सबसे ज्यादा जलभराव हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट ने पालिका कर्मियों को पानी निकासी करने के निर्देश दिए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नालों की साफ-सफाई तेजी से कराई जाए, ताकि नागरिकों को जलभराव से परेशानी न हो। ईओ ने बताया कि जलभराव की समस्या दूर कराने के लिए पानी निकासी के इंतजाम किए जा रहे हैं।
उड़द, मूंग की फसल को नुकसान
आंधी और बारिश के चलते खेतों में पानी भरने से उड़द और मूंग की फसल को नुकसान हुआ है। हालांकि बारिश से धान की रोपाई के लिए किसान खेतों की जुताई का कार्य शुरू कर सकेंगे।

जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। बारिश से उड़द, मूंग की फसल को फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुुआ है। बारिश के बाद धान की रोपाई के लिए किसान तेजी के साथ कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed