फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   railway

होली से पहले मिल जाएगी दोनों रेल लाइनों के विद्युतीकरण को हरी झंडी

Sun, 14 Mar 2021 08:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
railway
रायबरेली। होली से पहले ही रायबरेली-ऊंचाहार और दरियापुर-डलमऊ रेल लाइनों के विद्युतीकरण को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इसके लिए मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त 20 मार्च के बाद कभी भी आ सकते हैं। निरीक्षण के बाद उनकी अनुमति मिलते ही इलेक्ट्रिक इंजन के साथ ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रायबरेली से ऊंचाहार रेल लाइन पर कराए गए विद्युतीकरण कार्य को नवंबर में ही पूरा करा लिया गया था, लेकिन सई नदी के पुल पर सुरक्षा को लेकर आई अड़चन के चलते अवरोध उत्पन्न हुआ और सीसीआरएस के निरीक्षण की अनुमति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

अब सई नदी के पुल पर सुरक्षा संबंधी जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड ने दो दिन पहले ही ट्रायल भी ले लिया और 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाया, ताकि खामियों का पता लगाकर उसे दूर किया जा सके। इसलिए रायबरेली-ऊंचाहार रेल लाइन अब सीसीआरएस के निरीक्षण के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ दरियापुर से डलमऊ के बीच विद्युतीकरण कार्य भी पूरा कर लिया गया है, लेकिन पुराने सिग्नल बदलने का काम अभी बाकी है। इसे पूरा करने का 20 मार्च तक पूरा कराने की योजना है। इसके पूरा होते ही दरियापुर-डलमऊ रेल खंड भी सीसीआरएस के निरीक्षण के लिए तैयार हो जाएगी।
ऐसे में रायबरेली-ऊंचाहार रेल खंड के साथ ही दरियापुर-डलमऊ रेल खंड के विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण कराने की तैयारी है। इसके लिए जल्द ही तिथि तय कर उसकी घोषणा कर दी जाएगी। उम्मीद है कि होली से पहले ही मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण हो जाएगा।
फिर हो जाएंगी सभी रेल लाइनें इलेक्ट्रिक
रायबरेली-ऊंचाहार और दरियापुर-डलमऊ रेल लाइनों के विद्युतीकरण के बाद जिले के सभी रेलवे लाइनें इलेक्ट्रिक हो जाएंगी। इससे जिले से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन के साथ फर्राटा भर सकेंगी।
जिले में लखनऊ-प्रयागराज, लखनऊ-वाराणसी और कानपुर-प्रयागराज रेल मार्ग हैं। इनमें सिर्फ रायबरेली-ऊंचाहार और दरियापुर-डलमऊ रेल खंड के विद्युतीकरण को हरी झंडी मिलने की देरी है।
बदले जाएंगे 10 सिग्नल, जल्द पूरा कर लेंगे काम
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) सौरभ सिंह ने बताया कि दरियापुर-डलमऊ रेल खंड में पुराने सिग्नल बदलने का काम तेजी से चल रहा है। अभी 10 सिग्नल बदलने बाकी है, जिन्हें 20 मार्च तक बदल दिया जाएगा। उम्मीद है कि रायबरेली-ऊंचाहार रेल खंड के साथ दरियापुर-डलमऊ रेल खंड के विद्युतीकरण का निरीक्षण भी सीसीआरएस करेंगे। इसलिए काम पूरा करने में कोई देरी नहीं की जाएगी।

दोनों खंडों का एक साथ निरीक्षण होने की उम्मीद
रायबरेली-ऊंचाहार रेल खंड के विद्युतीकरण का ट्रायल लिया जा चुका है। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। दरियापुर-डलमऊ रेल खंड का काम भी लगभग पूरा है। सिग्नल का काम 20 मार्च तक पूरा हो जाएगा। ऐसे में दोनों रेल खंडों पर मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण किए जाने की उम्मीद है।
-जगन्नाथ मिश्रा, प्रबंधक, आरवीएनएल, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed