{"_id":"69c434d6c70965246a06592e","slug":"railway-gate-falls-on-e-rickshaw-children-safe-raebareli-news-c-101-1-rai1002-153857-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ई रिक्शा पर गिरा रेलवे फाटक, बच्चे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ई रिक्शा पर गिरा रेलवे फाटक, बच्चे सुरक्षित
Thu, 26 Mar 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। कस्बे के बछरावां रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 72 बी पर मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब रेलवे फाटक ई रिक्शा पर गिर गया। हादसे में ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर सवार स्कूली बच्चे बच गए।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे विभाग की ओर से गेट नंबर 72 बी पर ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक बूम चालू करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मानव संचालित फाटक को खोला जा रहा था। तभी वह अचानक छिटककर नीचे गिर पड़ा और पास से गुजर रहे ई रिक्शा पर जा गिरा। घटना के समय ई रिक्शा में स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
स्टेशन अधीक्षक शंभू नाथ सोनकर ने बताया कि गेट पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। उसी दौरान यह घटना हुई। किसी भी ट्रेन के संचालन पर इसका असर नहीं पड़ा है। कोई घायल नहीं हुआ है।