{"_id":"5ee906b18ebc3e42d56e78ca","slug":"raids-on-seven-medical-establishments-including-four-nursing-homes-in-bachhrawan-raibaraily-news-lko526311292","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछरावां में चार नर्सिंगहोम समेत सात मेडिकल प्रतिष्ठानों पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछरावां में चार नर्सिंगहोम समेत सात मेडिकल प्रतिष्ठानों पर छापे
विज्ञापन
रायबरेली। एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान और रूपक श्रीवास्तव की टीम ने मंगलवार को बछरावां कस्बे के चार नर्सिंगहोम समेत सात मेडिकल प्रतिष्ठानों पर जांच की। इससे हड़कंप मच गया। नर्सिंगहोमों में इंफेक्शन प्रिवेंशन के मानक तार-तार दिखने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों का एसीएमओ ने जांच करके इलाज भी किया।
अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिकों रजिस्टरों और दस्तावेजों को भी खंगाला। कोरोना काल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एसीएमओ की टीम ने मंगलवार को बछरावां कस्बे के मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच की। जनता हॉस्पिटल बछरावां, कल्याण सेवा हॉस्पिटल बछरावां, सरयू देवी हॉस्पिटल बछरावां में इंफेक्शन प्रिवेंशन के मानक तार-तार दिखे।
मानकों को पूरा करने के बाद ही अस्पतालों का संचालन कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन संचालकों ने मानकों की अनदेखी करनी शुरू कर दी। मामले में एसीएमओ ने तीनों नर्सिंगहोमों के संचालकों को नोटिस देकर इंफेक्शन प्रिवेंशन के मानकों में मनमानी पर जवाब मांगा है। एसीएमओ ने कल्याण सेवा हॉस्पिटल में भर्ती महिला मरीज और सरयू देवी अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज की जांच करने के साथ ही इलाज के लिए दवाएं भी लिखी।
विज्ञापन
टीम ने डॉ. अशोक तिवारी क्लीनिक, स्कोप हॉस्पिटल और शिवम अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। यहां मानक सही मिले। अभिलेखो को भी चेक किया। दस्तावेज भी सही पाए गए। अल्ट्रासाउंड संचालक को पीसीपीएनडीटी एक्ट का शत प्रतिशत पालन करके अल्ट्रासाउंड करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न करने के आदेश दिए।
एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान की टीम की जांच में बछरावां स्थित कंचन पैथालॉजी में कोरोना काल में शत प्रतिशत मानक सही पाए जाने पर उन्होंने पैथोलॉजी संचालक के कार्यों की सराहना की। इसके अलावा स्कोप हॉस्पिटल की भी तारीफ की, क्योंकि अब तक अस्पताल को खोलने की अनुमति न मिलने के कारण अस्पताल में मरीजों को अब तक भर्ती नहीं किया गया।