{"_id":"113acc6f3f23d0b4a58996fbfd9e1bcb","slug":"raid-on-pestiside-shops-take-9-sample-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर छापे, 9 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर छापे, 9 नमूने भरे
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को रेट से अधिक में कीटनाशक दवाएं बेचने की शिकायतों पर शनिवार को जिला कृषि अधिकारी एसके पांडेय की टीम ने शहर क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं व बीज की दुकानों पर छापेमारी की।
संदिग्ध मिली पांच कीटनाशक और बीज के चार नमूने भरे। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों को रेट बोर्ड पर स्टॉक और रेट अंकित करने के आदेश दिए।
डीएम सूर्यपाल गंगवार से किसानों ने शिकायत की थी कि बाजार में बिक रही कीटनाशक दवाओं से धान की फसल का रोग ठीक नहीं हो रहा है। मामले में डीएम ने जिले की सभी कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर छापेमारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को कृषि अधिकारी एसके पांडेय ने टीम के साथ शहर की बड़ी दुकानों पर छापेमारी की। बर्मन सीड कंपनी सब्जी मंडी, किसान सीड भंडार नूर मार्केट, कक्कड़ कीटनाशक भंडार सिविल लाइंस, अमृत पेस्टीसाइड दरीबा, पंत नगर बीज भंडार पुलिस लाइन, खुशी कीटनाशक राना नगर, हरिओम बीज भंडार रतापुर, कुमार बीज भंडार गल्लामंडी में छापेमारी करके कीटनाशक दवाओं व बीज के नमूने भरे।