{"_id":"6a0a1120e769dbd72f0edfaa","slug":"rahul-gandhi-will-be-on-a-two-day-visit-preparations-are-in-full-swing-raebareli-news-c-101-1-slko1031-158112-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दो दिवसीय दौरे पर आएंगे राहुल, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दो दिवसीय दौरे पर आएंगे राहुल, तैयारियां तेज
Mon, 18 May 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 18 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वह बरात घर, वीरापासी की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनता को भी संबोधित करेंगे। उनके संभावित दौरे को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह है। राहुल के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि 19 और 20 मई को राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। दौरे के पहले दिन बछरावां विधानसभा के ठकुराइनखेड़ा गांव में बरात घर का उदघाटन करेंगे। खीरों में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि लालगंज में महिला संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन 20 मई को भुएमऊ गेस्ट हाऊस में आम जनता से मुलाकात करेंगे। लोधवारी गांव में वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहीं पर संविधान को लेकर आयोजित मीटिंग में भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे का कोई लिखित में कोई कार्यक्रम तो अभी नहीं आया, लेकिन उनके संभावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं।