{"_id":"6a5e31574b8f55034f05008d","slug":"raebareli-teenager-raped-after-abduction-youth-and-two-women-arrested-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जिला अस्पताल से अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाती थीं शातिर महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिला अस्पताल से अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाती थीं शातिर महिलाएं
Mon, 20 Jul 2026 08:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अमावां (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, अमावां (रायबरेली)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:05 PM IST
सार
बीमार भाई की देखरेख कर रही किशोरी का जिला अस्पताल से अपहरण हुआ था। जांच में सामने आया कि अपहरण करने वाली महिलाएं नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाती थीं।
विज्ञापन
मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली जिला अस्पताल से 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिलाओं ने पीड़िता का अपहरण कर उसे युवक को सौंपा था। घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। पीड़िता की 65 वर्षीय नानी के अनुसार, उनका नाती बीमार था और जिला अस्पताल में भर्ती था। 13 वर्षीय नातिन उसकी देखरेख के लिए अस्पताल में मौजूद थी। रविवार शाम करीब नौ बजे, उनकी परिचित सेवी उर्फ फूलजहां नाम की महिला एक अन्य साथी के साथ मिलकर किशोरी को बाहर ले गई और उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
काफी खोजबीन के बाद भी जब बालिका का सुराग नहीं मिला तो वृद्धा ने मिल एरिया थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार को नई बस्ती देवानंदपुर स्थित एक मकान में छापेमारी कर बालिका को सकुशल खोज निकाला।
विज्ञापन
मौके से बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र (जेल महल कस्बा) निवासी आरोपी तौसीफ अहमद उर्फ गुड्डू, रायबरेली के नई बस्ती देवानंदपुर निवासी आरती सिंह और बहराना निवासी सेवी उर्फ फूलजहां को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार के मुताबिक, पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि दोनों महिलाएं उसे फुसलाकर ले गई थीं, जिसके बाद आरोपी तौसीफ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपी आरती के खिलाफ पहले से भी मारपीट और गाली-गलौज के दो मामले दर्ज हैं।
दोनों आरोपी महिलाएं शातिर किस्म की हैं
जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी महिलाएं शातिर किस्म की हैं। वे जान-पहचान की नाबालिग बालिकाओं और किशोरियों को अपना निशाना बनाती थीं और उनका अपहरण कर गलत काम के लिए दबाव डालती थीं। स्थानीय स्तर पर आरोपी महिला के घर संदिग्ध लोगों की आवाजाही की बात भी सामने आई है।
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
पुलिस का दावा है कि पीड़िता को एक मकान से बरामद किया गया, जबकि स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अपहरण के बाद किशोरी को रतापुर स्थित एक चर्चित होटल ले जाया गया था, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। रविवार को होटल से कुछ युवाओं के पकड़े जाने की चर्चा थी, जिसे पुलिस ने अफवाह बताया था। अब यह आशंका जताई जा रही है कि होटल संचालक को बचाने के लिए पुलिस ने कहानी बदलकर बरामदगी घर से दिखाई है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
पुलिस का दावा है कि पीड़िता को एक मकान से बरामद किया गया, जबकि स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अपहरण के बाद किशोरी को रतापुर स्थित एक चर्चित होटल ले जाया गया था, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। रविवार को होटल से कुछ युवाओं के पकड़े जाने की चर्चा थी, जिसे पुलिस ने अफवाह बताया था। अब यह आशंका जताई जा रही है कि होटल संचालक को बचाने के लिए पुलिस ने कहानी बदलकर बरामदगी घर से दिखाई है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।