फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli News: Minister of State's car stopped at toll plaza, indecency in protest

Raebareli News : टोल प्लाजा पर रोकी गई राज्यमंत्री की गाड़ी, विरोध में अभद्रता, मैनेजर समेत चार कर्मियों को जेल

Sat, 03 Jun 2023 12:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Jun 2023 12:30 AM IST
सार

तिलोई विधायक एवं राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ से रायबरेली आ रहे थे। उनके साथ पुलिस एस्काॅर्ट नहीं थी। हाईवे पर निगोहा स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने मंत्री की गाड़ी को रोक लिया।

विज्ञापन
Raebareli News: Minister of State's car stopped at toll plaza, indecency in protest
रायबरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगोहा स्थित टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगोहा स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार को राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की गाड़ी रोक ली गई। यही नहीं राज्यमंत्री ने इसका विरोध किया तो टोल प्लाजा कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। मामला जानकारी में आने पर रायबरेली जिले की बछरावां पुलिस पहुंची और मैनेजर समेत चार टोल कर्मियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी का बछरावां कोतवाली लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम महराजगंज ने जमानत नहीं दी और मैनेजर समेत चार टोल कर्मियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


तिलोई विधायक एवं राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ से रायबरेली आ रहे थे। उनके साथ पुलिस स्काॅर्ट नहीं थी। हाईवे पर निगोहा स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने मंत्री की गाड़ी को रोक लिया। बताया जा रहा है कि मंत्री ने विरोध किया तो टोल कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता भी की। बाद में मंत्री ने इसकी सूचना बछरावां पुलिस को दी। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मैनेजर समेत चार टोल कर्मचारियों को पकड़कर कोतवाली लाई। पुलिस ने बिहार निवासी एवं टोल प्लाजा मैनेजर धीरज श्रीवास्तव, खोड़ गांव के बसंत कुमार, उन्नाव जिले के जपसरा गांव निवासी प्रभाकर, बलिया के शीतलखेड़ा गांव निवासी अभिषेक कुमार का धारा 151 में चालान कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को महराजगंज एसडीएम के कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने जमानत न देते हुए सभी को जेल भेज दिया। एसडीएम ने बताया कि राज्यमंत्री की गाड़ी रोकने और अभद्र व्यवहार करने पर टोल कर्मियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की गाड़ी को निगोहा स्थित टोल प्लाजा पर रोक लिया गया है। राज्यमंत्री के साथ अभद्र व्यवहार करने की बात भी सामने आई थी। टोल मैनेजर समेत चार कर्मियों का धारा 151 में चालान करके जेल भेज दिया गया है। 
- आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed