Raebareli News : कुएं में लटकता मिला युवक का शव, मां ने कहा बेटे की हत्या की गई
उदयराज रविवार को खाना खाने के बाद खेत की रखवाली करने के लिए अगवान बीर बाबा की मंदिर पर गया था। सुबह मंदिर के सफाई करने आये एक युवक ने देखा कि चारपाई से कुछ दूर कुएं में लगे लोहे के एंगल में रस्सी के सहारे शव लटक रहा था।
विस्तार
रायबरेली जिले में परशदेपुर चौकी क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध हालत में रस्सी के सहारे एक युवक का शव कुएं में लटकता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मां ने बेटे की हत्या कर शव कुएं में लटकाया जाने का आरोप लगाया है। हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस पीएम रिपोर्ट के इंतजार में है।
परशदेपुर चौकी क्षेत्र के गोपालीपुर गांव निवासी उदयराज सरोज (42) का घर से लगभग दो सौ मीटर दूर एक कुएं में रस्सी के सहारे शव लटकता मिला। उदयराज रविवार को खाना खाने के बाद खेत की रखवाली करने के लिए अगवान बीर बाबा की मंदिर पर गया था। सुबह मंदिर के सफाई करने आये एक युवक ने देखा कि चारपाई से कुछ दूर कुएं में लगे लोहे के एंगल में रस्सी के सहारे शव लटक रहा था। यह देख वह दंग रह गया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर आनन फानन में डीह एसओ पंकज सोनकर व चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया।
मां करनपति का आरोप है कि मेरे बेटे की हत्या की गयी है। वह अपने छोटे भाई हंसराज के साथ रहता था। मृतक के तीन बड़े भाई चंडीगढ़ में नौकरी करते है। उधर, चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी ने बताया कि युवक की दिमांगी हालत ठीक नहीं थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।