{"_id":"684ef36a2fcbb0d76b00b53e","slug":"raebareli-couple-dies-after-being-hit-by-a-transport-corporation-bus-angry-people-beat-up-the-driver-driver-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: परिवहन निगम की बस की टक्कर से दंपत्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को पीटा; चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: परिवहन निगम की बस की टक्कर से दंपत्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को पीटा; चालक गिरफ्तार
Sun, 15 Jun 2025 09:53 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 15 Jun 2025 09:53 PM IST
सार
Road accident in Raebareli: रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज इलाके में रोडवेज की एक बस ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी बाइक पर सवार थे दंपत्ति।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गुरुबख्शगंज इलाके में रविवार शाम छह बजे रायबरेली डिपो की बस से टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे से बस सवार यात्रियों ने घटना पर नाराजगी जताई। साथ ही चालक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे दुनिया मजरे अटौरा बुजुर्ग निवासी मनोज कुमार (40) पत्नी पूनम (३८) के साथ शनिवार को अपनी ससुराल डलमऊ क्षेत्र के बन पुरवा गांव गए थे। शाम को बाइक से दंपती घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रायबरेली-लालगंज मार्ग स्थित पूरे भवानीबक्श के पास सडक़ पर सर्प आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही रायबरेली डिपो की बस से टकरा गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस सवार यात्री दूसरे वाहनों से गतंव्य स्थान को निकले। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बस सवार यात्रियों की मदद से चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बस को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
नानी के घर पर रुक गए थे बच्चे
सडक़ हादसे में पिता मनोज कुमार व मां पूनम की मौत के बाद बेटे आकाश (४), बेटी माही (११) अनाथ हो गए हैं। परिजनों की मानें तो बेटा, बेटी नानी के घर पर ही रुक गए थे। यह दोनों भी माता-पिता के साथ होते तो हादसे का शिकार हो जाते। चार भाइयों में मनोज सबसे छोटे थे। मनोज भठ्ठे पर मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन-यापन कर रहे थे। बेटे व बहू की मौत से 65 वर्षीय मां गुटरा रोते-रोते बेहोश हो जाती हैं।
विज्ञापन