फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rae Bareli: Polytechnic students created ruckus in the collectorate, alleged rigging, clashed with police

रायबरेली:पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा, लगाए धांधली के आरोप, पुलिस से हुई भिड़ंत

Tue, 08 Oct 2024 09:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Oct 2024 09:36 PM IST
सार

Polytechnic students: फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज में नतीजे तीन दिन पहले घोषित किए गए थे। छात्र-छात्राओं ने अपने नतीजे देखे तो चौंक गए। ज्यादातर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत खराब आए।

विज्ञापन
Rae Bareli: Polytechnic students created ruckus in the collectorate, alleged rigging, clashed with police
पुलिस से हुई छात्रों की नोंकझोक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 रतापुर चौराहा स्थित फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा किया। मुख्य द्वार के सामने सड़क पर नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्राओं ने धांधली का आरोप लगाया। डीएम कार्यालय पहुंचने की कोशिश की तो पुलिस ने गेट बंद कर दिया। इस पर विद्यार्थी भड़क गए और गेट पर ही सभी धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


इस पर पुलिस को कलेक्ट्रेट गेट का ताला खोलना पड़ा। इसके बाद विद्यार्थियों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कहा कि ज्यादातर विद्यार्थियों का रिजल्ट बहुत खराब आया है। बिना शुल्क लिए कॉपियों का फिर से मूल्यांकन कराने की मांग की गई। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया।
विज्ञापन


फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज में नतीजे तीन दिन पहले घोषित किए गए थे। छात्र-छात्राओं ने अपने नतीजे देखे तो चौंक गए। ज्यादातर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत खराब आए। नंबर इतने कम हैं कि पास होना मुमकिन नहीं है। इसे लेकर सोमवार को कॉलेज के बाहर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया था। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एबीवीपी के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट गेट पर छात्र-छात्राओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। डीएम कार्यालय के बाहर धरना दे रहे विद्यार्थियों ने बताया कि उनके साथ धोखा किया गया है। आरोप लगाया कि यह सब धांधली की वजह से हुआ है। कॉपियों के फिर से मूल्यांकन में पैसा वसूला जा सके। छात्र-छात्राओं के साथ एबीवीपी के पदाधिकारी भी रहे।

फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज की इकाई अध्यक्ष वैभव मिश्रा ने बताया कि कॉपियों की जांच निशुल्क की जाए। प्रदर्शन में शामिल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि 150 में 125 विद्यार्थियों का रिजल्ट खराब है। इससे इन विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो जाएगा। उस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।


प्रदर्शन के दौरान मुख्य सचिव शिक्षा अनुभाग, कुलपति बीटीई-यूपी को संबोधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन को सिटी मजिस्ट्रेट ने किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। सह संयोजक हर्ष शुक्ला, इकाई अध्यक्ष वैभव, अभिषेक पटेल, योगेंद्र ओझा, अंशुमान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed