{"_id":"68e54e09755eeb779209d276","slug":"rae-bareli-four-more-accused-arrested-in-dalit-lynching-case-nsa-likely-congress-holds-candlelight-march-2025-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दलित की पीट-पीटकर हत्या के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, लग सकता है रासुका; कांग्रेस का कैंडिल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दलित की पीट-पीटकर हत्या के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, लग सकता है रासुका; कांग्रेस का कैंडिल मार्च
Tue, 07 Oct 2025 11:09 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:09 PM IST
सार
रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार की शाम चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मृतक युवक के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली जिले के ऊंचाहार के ईश्वरदासपुर में बुधवार रात को फतेहपुर के रहने वाले हरिओम की पीट -पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मंगलवार रात पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के मुताबिक सभी आरोपियों पर रासुका लगाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि शिव प्रकाश अग्रहरि, शिवम, लल्ली पासी समेत चार आरोपियों को पकड़ा गया है। इस हत्याकांड में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं 10 से 15 अन्य आरोपियों की पहचान भी की गई है।
हरिओम वाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का कैंडल मार्च
कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेशभर में कैंडल मार्च किया। इस मार्च के जरिए रायबरेली के ऊंचाहार में पीट-पीट कर मारे गए हरिओम वाल्मीकि को न्याय दिलाने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि फतेहपुर निवासी हरिओम वाल्मीकि की भाजपाई गुंडों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। कांग्रेसजनों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर दलितों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, हरिओम बाल्मीकि को न्याय दो के नारे लगाए। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से गांधी प्रतिमा तक निकाले गए कैंडल मार्च में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, रूद्र दमन सिंह बब्लू, अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, राजेंद्र पाल गौतम, तनुज पुनिया आदि मौजूद रहे।

डेढ़ घंटे के भीतर हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी रात में डेढ़ घंटे के भीतर की। सूत्र बताते हैं कि पुलिस को मंगलवार सुबह ही तीन आरोपियों की संलिप्तता की जानकारी मिल गई थी। एक आरोपी से दो दिन से पूछताछ चल रही थी। उसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 10 से 15 अन्य आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस के साथ खुफिया टीम लगी हुई है। गांव में रात में जाकर पुलिस सुरागकसी कर रही है। ताबड़तोड़ गिरफ्तारी के बाद से घटनास्थल के आसपास के गांवों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन