फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Queues of vehicles were seen at the pumps.

Raebareli News: पंपों पर दिखी वाहनों की कतारें

Sat, 28 Mar 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 28 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Queues of vehicles were seen at the pumps.
पेट्रोल पंप में गाड़ी में तेल लेने के लिए लगी लोगों की लाइन।
रायबरेली। पेट्रोल व डीजल को लेकर शहर से लेकर गांव तक अफवाहों का बाजार गर्म है। दिनभर अफवाहें उड़ने के कारण वाहनों की कतारें पंपों पर देखने को मिलीं। कई पंप संचालकाें तो भीड़ बढ़ने पर पेट्रोल-डीजल नहीं होने की नोटिस तक चस्पा कर दी। एक-एक व्यक्ति ने कई कई पंपों पर पहुंचकर वाहनों में पेट्रोल भरवाया।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, अफवाह के कारण लोग डीजल व पेट्रोल जमा करने के लिए पंपों पर गैलन व जरीकेन लेकर पहुंच गए। वंशिका, नायरा समेत कई पेट्रोल पंपों पर ''नो स्टॉक'' के बोर्ड लटक गए। एसडीएम गौतम सिंह ने कहा कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सतांव प्रतिनिधि के अनुसार, सुबह से ही पंपों पर लोगों की कतारें लग गईं। फिलिंग स्टेशन के मालिक आशीष कुमार ने बताया कि उनके पंप पर स्टाॅक की कोई कमी नहीं है। डीजल की कमी हुई थी, लेकिन उनके पंप को डीजल उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार, छतोह क्षेत्र में गैस सिलिंडर व पेट्रोल-डीजल की किल्लत के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, डीह, सूची चौराहा, सुंदरगंज चौरारा, रोखा, मऊ, टेकारी दादू, पोठई ,बीरगज, बिरनावा आदि कस्बों में दुकानों पर महंगे रेट पर पेट्रोल बेचा जा रहा है।
पूर्ति निरीक्षक सूर्यकांत चौरसिया ने बताया कि डिब्बे में डीजल पेट्रोल देने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed