फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   public curfew

जनता कफ्र्यू आज, 14 घंटे तक संपर्क न मिलने से दम तोड़ेगा कोरोना

Sat, 21 Mar 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
public curfew
रायबरेली। कोरोना वायरस को बेदम करने के लिए रविवार को जिले की 34 लाख आबादी जनता कर्फ्यू का गवाह बनेगी। 14 घंटे तक वायरस के संपर्क से बचकर आम लोग ही कोरोना को हराएंगे। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले बाजार व स्थानों को लॉकडाउन किया गया है। दुकानों व प्रतिष्ठानों को दिनभर बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। थानों की पुलिस को पेट्रोलिंग करके कहीं भी भीड़ न जुटने देने के आदेश दिए गए हैं। सभी पेट्रोल पंपों को भी बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

चिकित्सकों का मानना है कि वायरस किसी व्यक्ति से संपर्क बनाए बिना केवल 12 से 14 घंटे तक ही जीवित रह सकता है। यदि 14 घंटे तक व्यक्ति वायरस के संपर्क में आने से बच जाए तो उसके संक्रमण से बचा जा सकता है। जनता कर्फ्यू कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का एक कारगर तरीका है। लोग एक-दूसरे से नहीं मिलेंगे तो कोरोना को नया संपर्क नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 घंटे के ब्रेक से संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के पीछे मंशा बस यही है कि संक्रमण को 14 घंटे तक संपर्क न मिल पाए। इसी कारण रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।
जनता कर्फ्यू को लेकर परिवहन विभाग ने बसों का संचालन दिनभर बंद रखने का निर्णय लिया है। निजी बसों के साथ ही अन्य व्यवसायिक वाहनों का संचालन भी नहीं होगा। रात 10 बजे तक सभी बसें डिपो पर खड़ी रहेंगी। शनिवार को सभी स्टाफ को डिपो पर मास्क और सेनेटाइजर दिए गए। प्रभारी एआरएम अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य प्रधान प्रबंधक का पत्र आ गया है। रविवार को सुबह छह से रात 10 बजे तक बसों का संचालन नहीं होगा। शनिवार को भी यात्रियों की संख्या बेहद कम रही।
संक्रमित व्यक्ति जब खांसता या छींकता है तो उसके मुंह की लार के छींटे या तो पास खड़े व्यक्ति पर जा पड़ते हैं या फिर आसपास की वस्तुओं की सतह पर चिपक जाते हैं। यहां तक कि मेटल पर भी कोरोना संक्रमण का सर्वाइवल बना रहता है। ऐसे में संक्रमित वस्तुओं की सतह छूने से मात्र से व्यक्ति संक्रमित हो जाता है।
संक्रमित हाथ को नाक, मुंह या फिर आंख में लगाने से यह उस अगले व्यक्ति को संक्रमित करने में कामयाब हो जाता है। यह पूरी प्रक्रिया संक्रमित व्यक्ति के बोलने से भी हो सकती है क्योंकि बोलते समय भी मुंह की लार के छीटें निकलने की आशंका बनी रहती है।
डीएम शुभ्रा सक्सेना का कहना है कि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर भी कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। लिफ्ट का प्रयोग करने से बचें। इसके कॉमन कोरिडोर के दरवाजों के हैंडल छूने से बचें। किसी भी कॉमन वस्तु को छूने के तुरंत बाद साबुन-पानी से हाथ धोएं या फिर सैनिटाइजर से हाथों को साफ करें।
बार-बार अपने हाथों को चेहरे पर न लगाएं। किसी व्यक्ति के सामने से खांसने या छींकने पर कुछ समय के लिए सांस रोक लें। कमरे का तापमान ज्यादा रखें। इसके अलावा घर को हवादार बनाए रखें। दूसरों का मोबाइल न इस्तेमाल करें। इसके लिए दूसरों को भी सावधान करें।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने निजी क्लीनिकों पर रविवार को ओपीडी बंद करने का निर्णय लिया है। आईएमए के अध्यक्ष केपी वर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष सिंह चौहान व डॉ. हेमंत सिंह ने बताया कि 31 मार्च को ओपीडी नहीं की जाएगी। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही दी जाएंगी। जिले के लोग कोरोना के संक्रमण से बचने और बचाने के लिए जनता कर्फ्यू के भागीदारी बनें।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की है कि सभी जनता कर्फ्यू में अपना योगदान कर स्वास्थ्य विभाग की मदद करें। कहा कि खांसी, जुकाम होने का मतलब यह नहीं कि कोरोना के लक्षण हो गए। केवल उन्हीं लोगों को इसका खतरा हो सकता है जो विदेश से लौटे हैं या विदेश से आये लोगों के संपर्क में आए हैं।

उन्होंने कहा कि कोई आशंका होने पर जिले में बने कंट्रोल रूम के नंबर 05352208145 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही प्रदेश के हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर भी संपर्क कर सकते हैं। किसी को भी अस्पताल तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है। जरूरत होने पर स्वास्थ्य विभाग आपके घर पर टीम भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed