फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

शारदा नहर में डूबे छात्र के न मिलने पर हाईवे जाम, हंगामा, नारेबाजी

Sun, 07 Aug 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन भी पता नहींचल सका। शनिवार को परिवार व ग्रामीण खोजबीन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ आक्रोशित हो उठे। सभी ने रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। सीओ सदर वंदना सिंह ने पहुंचकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ टीम नहर में युवक की खोजबीन कर रही है, लेेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

हरचंदपुर के सरावां गांव निवासी हिमांशु (18) मिल एरिया के हरदासपुर गांव में अपने मामा के घर पर रह रहा था। शाम करीब सात बजे वह नहर की तरफ हाथ-पैर धोने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वह नहर में गिर गया और डूब गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इससे गुस्साए घरवालों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह खसपरी के पास शारदा नहर पुल पर अयोध्या हाईवे जाम कर दिया।

मिल एरिया थानेदार रेखा सिंह ने नाराज लोगों को मनाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने। सभी पुलिस पर मनमानी का आरोप लगा रहे थे।
हाईवे जाम होने की खबर पर सीओ सदर वंदना सिंह, एसडीएम सदर शिखा शंखवार मौके पर पहुंचीं और जल्द युवक की खोजबीन कराने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
लगभग दो घंटे तक राजमार्ग पर जाम लगा रहा। इससे मुसाफिरों को परेशान होना पड़ा। लखनऊ के मोहनलालगंज से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
सीओ सदर ने बताया कि एनडीआरएफ की मदद से नहर में युवक की खोजबीन कराई जा रही है, लेकिन उसका कोई सुुराग नहीं लग सका।
बचपन से ही मामा के घर पर रह रहा था हिमांशु
नहर में डूबा हिमांशु बचपन से ही मामा बबलू के घर पर रह रहा था। वह सभी का दुलारा था। वह मरियम महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह परिवार में सबसे बड़ा है। उसका छोटा भाई निखिल (12), जबकि बहन खुशी (14) हैं। पिता संतोष किसान हैं। घटना से मां मिथलेश के आंसूू नहीं थम रहे हैं और उसका कहना है कि यह सब कैसे हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed