{"_id":"6117f8088ebc3ee03f74aed5","slug":"protest-raibaraily-news-lko5913739184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम आवास कॉलोनी के परिवारों ने किया डीएम दफ्तर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम आवास कॉलोनी के परिवारों ने किया डीएम दफ्तर का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर में बने मान्यवर कांशीराम आवास के लगभग 500 परिवारों की महिलाओं ने सपा नेता डॉ. अमिताभ पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया।
जिला प्रशासन द्वारा कांशीराम आवास में अवैध रूप से निवास कर रहे लगभग 100 परिवारों को आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है। इसके विरोध में यह महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंचीं और अपनी व्यथा सुनाई। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर ने मौके पर पहुंच कर उनकी समस्या सुनीं और ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कांशीराम आवास कॉलोनी में रह रहे परिवारों की महिलाओं में आक्रोश था कि कांशीराम आवास में आवंटन गलत तरीके से किया गया है। पात्रों को आवास आवंटित नहीं करके अपात्रों को आवास आवंटित किए गए हैं। लोग अपने आवास में रह नहीं रहे बल्कि किराए पर उठाए हुए हैं।
विज्ञापन
कांशीराम आवास की महिलाओं ने सपा नेता अमिताभ पांडेय के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव किया और जिला प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की। ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज पांडेय द्वारा जब जिलाधिकारी से इस बात की गई तो डीएम ने आश्वासन दिया कि जो परिवार कांशीराम आवास में रहने वालों को निकाले जाने की कार्रवाई अभी रोक कर हल निकाला जाएगा। इस अवसर पर दीपू पांडेय, देवेंद्र सिंह व बब्लू शुक्ला मौजूद रहे।