{"_id":"602eabd38ebc3ee90d7e70e8","slug":"protest-raibaraily-news-lko5655398157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहकर वकीलों का प्रदर्शन, पेशकार के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहकर वकीलों का प्रदर्शन, पेशकार के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज किए जाने के मामले में गुरुवार को सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक के पेशकार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वकीलों ने कलेक्ट्रेट और तहसील में अरसे से जमे बाबुओं को हटाने के विरोध में कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया।
रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक के पेशकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उनका आरोप था कि पेशकार ने अधिवक्ता संतोष बहादुर सिंह के साथ गाली-गलौज किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर पेशकार अमिय कृष्ण शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उधर, वकील हड़ताल पर रहे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, पद्म प्रसाद श्रीवास्तव, रवि शर्मा, विनोद कुमार यादव, तकदीर बहादुर सिंह, आरके सिंह, इंदुशेखर तिवारी, अनिल द्विवेदी, शैलेंद्र शुक्ला, मोहित सिन्हा मौजूद रहे। कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि पेशकार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।