फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

स्मैक के काले कारोबार के खिलाफ एकजुट हुईं महिलाएं, कोतवाली पहुंचकर किया प्रदर्शन

Sun, 14 Feb 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
protest
परेशान महिलाएं शिकायत करने पहुंचीं। - फोटो : RAIBARAILY
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मधइया का पुरवा गांव की महिलाओं ने रविवार को स्मैक के धंधे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कई महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। यहां गुस्से से तमतमाई महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दरअसल, एक नशेड़ी ने जंगल में आग लगा दी थी। भड़की लपटों के कारण आसपास के खेतों में खड़ी फसल चपेट में आ गई, जिससे करीब तीन बीघा सरसों और गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन

खेतों में तैयार फसल को अपनी आंखों के सामने राख होते देख महिलाओं का गुस्सा भड़क गया और महिलाएं अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गईं। मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ लालगंज ने प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधइया का पुरवा गांव फूलचंद्र यादव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग स्मैक का धंधा करते हैं। आए दिन ग्राहक स्मैक लेकर जंगल में पीते हैं।
रविवार को गेगासों क्रॉसिंग निवासी एक स्मैकिये ने नशे में आकर जंगल में आग लगा दी। जंगल में भड़की लपटों ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। इससे उसकी तीन बीघे की सरसों और गेहूं की फसल जल गई। फसल को आंखों के सामने जलते देख गांव की कई महिलाओं का गुस्सा भी भड़क गया। बाद में मधइया का पुरवा गांव की लगभग एक दर्जन महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर कोतवाली पहुंच गईं।
महिलाओं ने प्रभारी निरीक्षक से गांव में चल रहे स्मैक के काले धंधे की की शिकायत की। गांव निवासी रेखा यादव, शोभा, उर्मिला, श्यामा देवी, प्रेमा देवी, निशा आदि ने बताया कि वर्षों से गांव में एक परिवार स्मैक बिक्री में लगा है। अक्सर बाहर से आने वाले लोग गांव के आसपास नशा करते मिल जाएंगे। इस वजह से गांव की महिलाओं को खेतों व बाग के आसपास से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
कई बार घर के लोग टोकाटाकी करते हैं तो मारपीट व बवाल की आशंका बढ़ जाती है। एक परिवार के कारण पूरे क्षेत्र में गांव की बदनामी हो रही है। नशे के चलते नई पीढ़ी की जिंदगी बर्बाद हो रही है। गांव के बच्चे भी गलत संगत में पड़ सकते हैं। महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोई पुड़िया तो कोई सामान कहकर मांगता है स्मैक
लालगंज। क्षेत्र में नशे का कारोबार गांवों में खूब फल-फूल रहा है। पूरे मधइया (मधइया का पुरवा) नशे के कारोबार के लिए बदनाम है। आसपास के गांव के ही नहीं, बल्कि दूरदराज के लोग भी नशे का सामान खरीदने के लिए यहां आते हैं। इस गांव में सुबह-शाम नशा करने वाले युवा मंडराते देखे जा सकते हैं। स्मैक बेचने व खरीदने वाले कोड वर्ड में बात करते हैं। कोई पुड़िया तो कोई सामान कहकर स्मैक मांगता है। इन नामों से नशा खरीदने वाले और बेचने वाले दोनों वाकिफ होते हैं। नशे का सामान मिलते ही खरीदार गांव से चले जाते हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि यहां रोजाना दर्जनों लोग नशे का सामना खरीदने पहुंचते हैं। लालगंज कस्बे और इससे जुड़े एक और गांव में अरसे से गांजा और स्मैक कारोबार होता आ रहा है। जिसके चलते कई परिवार तबाह हो गए हैं।
वसूलते हैं मनमाने पैसे
धंधे में लिप्त लोग नशेड़ियों से मनमाने पैसे भी वसूलते हैं। माल की कमी बताकर वह मन मुताबिक पैसे वसूल करते हैं। अगर ग्राहक इसका विरोध करता है तो वह मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। इस हो-हल्ला का सामना गांव के लोग रोजाना करते हैं। लड़ाई-झगड़े के डर से कोई खुलकर सामने नहीं आते। ग्रामीण नशे का सामान बेचने व खरीदने वालों से पूरे मधइया गांव के लोग भी परेशान हैं। गांव के लोगों ने बताया कि कई बार तो नशेड़ी लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। शांतप्रिय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। बेचने वालों के खिलाफ लोग खुलकर नहीं आते हैं। उन्हें लड़ाई झगड़े का डर बना रहता है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र के पुलिस कर्मियों की शह पर ये लोग मनमानी कर रहे हैं। बिना पुलिस की मिलीभगत के यह संभव नहीं है।
गिरोह के कॉलेजों तक पहुंचने का डर
इस इलाके में कई इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज भी हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि जिस तरह से नशे का कारोबार बढ़ रहा है, कहीं इन कॉलेजों के बच्चे न इसकी चपेट में आ जाएं। इसलिए पुलिस को त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कारोबार को बंद कराना चाहिए। ताकि बच्चे इसकी चपेट में आने से बच सकें।

पुलिस चिह्नित लोगों पर रख रही है नजर
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस स्मैक और गांजा के कारोबार के लिए चिह्नित लोगों पर नजर रख रही है। जैसे ही कोई गिरफ्त में आया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed