फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

युवक की मौत पर हत्या का केस दर्ज न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 29 Dec 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
protest
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में युवक की हुई मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज न होने पर शनिवार को ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस मामले में केस दर्ज नहीं कर रही है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बैसन का पुरवा गांव की रहने वाली अनीता सुबह ग्रामीणों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवक की मौत के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। अनीता का कहना है कि उसके पति अनिल कुमार की गोली मारकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस दबाव में आकर कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस मामले को खुदकुशी बता रही है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस की ज्यादती की वजह से उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। एसपी स्वप्निल ममगार्ई ने पीड़िता को भरोसा दिया कि मामले की पड़ताल चल रही है। उसे न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed