{"_id":"613259748ebc3e17096d1cda","slug":"protest-for-electricity-raibaraily-news-lko593932457","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से खफा उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, घेरा बिजली उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से खफा उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, घेरा बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। बिजली की अंधाधुंध कटौती से आजिज जमुनापुर क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं व कर्मचारियों पर बिना वजह बिजली आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया। अफसरों के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। अधिशाषी अभियंता ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से फोन पर बात की और बिजली आपूर्ति बाधित न होने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए।
क्षेत्र के लगभग 50 गांवों की 50 हजार आबादी को विद्युत आपूर्ति के लिए जमुनापुर में उपकेंद्र बनाया गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही कटौती से आजिज कई ग्रामीण शुक्रवार को उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जमकर नारेबाजी की। इससे वहां हड़कंप मच गया। हंगामा होते देख उपकेंद्र के कर्मचारी दुबक गए। अखिलेश कुमार, महेंद्र, चंद्रकेश, दीप नारायन, दिलीप कुमार व रामशंकर ने आरोप लगाया कि दिन-रात बिजली कटौती की जा रही है। बिजली के आने और जाने का कोई समय नहीं है। 18 घंटे के बजाय महज आठ घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
लो-वोल्टेज की समस्या लगातार बनी है। धान की फसल बर्बादी की कगार पर है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद हंगामा कर रहे ग्रामीणों से अधिशाषी अभियंता दिलीप कुमार ने फोन पर बात किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनीं और आपूर्ति बाधित न होने की का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी। उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या को समाधान कराया जा रहा है।