फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest at collectorate

सूची से नाम काटे जाने पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2015 11:54 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के गोकना ग्राम पंचायत में मतदाता सूची से नाम काटे जाने से नाराज लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व बीएलओ ने मिलकर मनमाने तरीके से नाम काटे हैं। जांच कराकर पात्रों के नाम सूची में शामिल कराने की मांग की।

ऊंचाहार के गोकना गांव निवासी मोहन, प्रेम पाठक, पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहनलाल, भगनी, छोटका, कमलादेवी, शिवराम, रजनीश, हरजीत आदि ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2010 की मतदाता सूची में उन लोगों के नाम शामिल थे, लेकिन इस बार द्वेषवश प्रधान के कहने पर बीएलओ ने सूची से नाम काट दिए हैं।
विज्ञापन


इस मनमानी के कारण सभी लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई के साथ ही सूची में नाम बढ़ाने की मांग की। डीएम ने जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed