{"_id":"43c23a86883663ebbf2d6e7cd11ab7b5","slug":"protest-against-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसर जान बचाकर भागे लेकिन ग्रामीणों ने उनका पीछा करते हुए कुछ दूर पर घेर लिया। इस दौरान अधिकारियों और उपभोक्ताओं के बीच तीखी तकरार हुई। ग्रामीणों ने अफसरों के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
रोस्टर के तहत बिजली देने और बिलों में गड़बड़ी सुधारने की मांग की। एसडीओ ने बिलों में सुधार का आश्वासन दिया और काटे गए कनेक्शन जोड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने टीम को वहां से जाने दिया।
सलोन एसडीओ प्रशांत गुप्ता और डीह उपकेंद्र के जेई जीशान अंसारी शनिवार को टीम के साथ बकाएदारों के कनेक्शन काटने डीह कस्बा पहुंचे थे। 10-12 कनेक्शन काटने के बाद टीम रामलीला मैदान के पास ब्रजलाल के मकान पर पहुंची और बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने बढ़ी।
विज्ञापन
इसी बीच आसपास के निवासी इकट्ठे हो गए। उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। अफसरों ने दबाव बनाने का प्रयास किया तो लोग आक्रोशित हो उठे। सभी ने एसडीओ समेत पूरी टीम को खदेड़ लिया।
इस पर अधिकारी व कर्मचारी जान बचाकर भागे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली जिससे वह भाग नहीं पाए। इस दौरान उपभोक्ताओं की अफसरों से तीखी तकरार हुई। ग्रामीणों का गुस्सा देख अफसरों व कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए।
उपभोक्ता अखिलेश कुमार, राम प्रसाद, इरफान, गुड्डू, राम दुलारे का कहना है कि 10 घंटे के रोस्टर में महज चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है। इसमें सुधार का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
बिल बनाने में भारी हेरफेर किया जा रहा है। इसे देखने वाला कोई नहीं। सिर्फ बिल वसूलने में तेजी दिखाई जा रही है। इस दौरान अफसरों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई।
ग्रामीणों के गुस्से के आगे एसडीओ और जेई की एक न चली। उपभोक्ताओं के दबाव में उन्हें काटे गए कनेक्शन फिर से जोड़ने पड़े। एसडीओ ने 15 दिन में बिल सही कराने का आश्वासन दिया तो लोगों ने उन्हें जाने दिया।