फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   project start

रायबरेली स्टेशन पर शुरू होगा एक स्टेशन एक उत्पाद पायलट प्रोजेक्ट

Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
project start
रायबरेली रेलवे स्टेशन। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। एक स्टेशन एक उत्पाद पायलट प्रोजेक्ट अब रायबरेली में भी शुरू होगा। इस स्टेशन के लिए काष्ठ शिल्प उत्पाद का चयन हुआ है। इसमें एक विक्रेता को 15 दिन के लिए स्टॉल लगाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

एक जुलाई से स्टॉल लगने लगेंगे। 29 जून को आवेदन किया जा सकेगा। एक से अधिक प्रविष्टियां आने पर लॉटरी की जाएगी।
एक स्टेशन एक उत्पाद योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वाराणसी स्टेशन पर 25 मार्च 2022 से लागू किया गया था। अब उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 11 अन्य स्टेशनों पर भी इसे शुरू किया जाना है। रायबरेली में काष्ठ शिल्प उत्पाद के लिए स्टॉल लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह लखनऊ में चिकनकारी, प्रतापगढ़ में आंवला उत्पाद, अयोध्या कैंट में गुड़ के उत्पाद, उन्नाव में चमड़े के उत्पाद, सुल्तानपुर में मूंज के उत्पाद, जौनपुर में ऊनी कारपेट, बाराबंकी में टेक्सटाइल उत्पाद, भदोही में कारपेट उत्पाद, अमेठी में मूंज उत्पाद एवं अयोध्या स्टेशन पर गुड़ के उत्पाद के स्टाल लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में स्टॉल लगाने के लिए एक विक्रेता को 15 दिन का समय मिलेगा। इसके बाद दूसरे विक्रेता को अवसर दिया जाएगा। 15 दिन के लिए टोकन के रूप में विक्रेता से मात्र एक हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा।
एक स्टेशन पर एक से अधिक प्रविष्टियों के आने पर लॉटरी के जरिए विक्रेता का चयन किया जाएगा। एक जुलाई से अगले 15 दिन के लिए मंडल के 11 स्टेशनों पर स्टॉल शुरू करने हैं, जिसके लिए 29 जून को दोपहर 2 बजे तक स्टेशन अधीक्षक कक्ष में रखे बॉक्स में आवेदन पत्र डालना होगा।
स्टॉल से ही बेचने की मिलेगी अनुमति
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि एक स्टेशन एक उत्पाद योजना को लागू करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर रेलवे देगा। विद्युत बिल का भुगतान वास्तविक खपत के आधार पर लाइसेंसी को करना होगा। अस्थाई स्टॉल और पानी रेलवे उपलब्ध कराएगा।

आवंटी को सिर्फ स्टॉल से ही बेचने की अनुमति होगी। वह स्थानीय उत्पादकों के उत्पाद प्रदर्शित और बिक्री कर सकेगा। बिक्री दर की सूची स्टॉल पर प्रदर्शित की जाएगी। इसी तरह कई अन्य शर्तें भी निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed