फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Private car carrying the ballot box organically

निजी गाड़ी से मतपेटी ले जाने पर बवाल

Sat, 05 Dec 2015 11:16 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
यही नहीं हाईवे से जाने वाले वाहनों और मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और जाम लगाए ग्रामीणों को खदेड़ा। करीब दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कुछ लोगों के चोटहिल होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस इंकार कर रही है। अधिकारी मामला शांत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र चिलौली में शाम पांच बजे मतदान संपन्न हो गया। द्वितीय मतदान अधिकारी अपनी प्राइवेट गाड़ी से एक मतपेटी रखकर उसे स्ट्रॉंग रूम राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौंना में जमा करने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि मतदान अधिकारी की एक प्रधान पद के प्रत्याशी से सांठगांठ है। इसलिए प्राइवेट गाड़ी से मतपेटी जमा की गई हैं। सरकारी वाहन से मतपेटी जमा करने जाना चाहिए था।

गुस्साए ग्रामीणों ने लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही शिवरतनगंज, शुक्ल बाजार थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी पहुंच गई।

पुलिस ने शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इससे पुलिस ने लाठियां भांजी और जाम लगाए लोगों को खदेड़ दिया। इससे करीब दो घंटे बाद जाम खुला।


सूचना पर अमेठी के डीएम जगतराज त्रिपाठी, एसपी हीरालाल के अलावा एसडीएम तिलोई सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ मधुबन कुमार सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराया।

शिवरतनगंज थानेदार दिनेश यादव का कहना है कि जाम हटवाया दिया गया है। अब मामला शांत है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मामले में अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed