फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Prevented farmers from Lucknow, police clashed sharply

लखनऊ जाने से किसानों को रोका, पुलिस से तीखी झड़प

Thu, 05 Nov 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
यही नहीं गुस्साए किसान स्टेशन पर ही धरने पर बैठ गए। कहा कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। आवाज उठाने पर उसे दबाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


इसको लेकर दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो थानों की फोर्स स्टेशन पर तैनात की गई तो जाकर किसान शांत हुए।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी की अगुवाई में नेता और किसान मासिक पंचायत में शामिल होने के लिए गुरुवार को लखनऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


इसी बीच सीओ सदर सुशील कुमार ने कोतवाली व भदोखर पुलिस के अलावा जीआरपी के साथ किसानों को लखनऊ जाने से रोक दिया। किसान ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने जबरिया रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भाकियू नेता और किसान खफा हो गए। इस दौरान सीओ और भाकियू नेताओं के बीच तीखी तकरार हुई। सभी हाथ में लाठी लिए थे और नारेबाजी के साथ जमकर हंगामा किया।

लखनऊ जाने से रोके जाने से खफा किसानों ने स्टेशन पर ही धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष के अलावा विष्णु स्वरूप शुक्ला, शिवपाल सिंह, राम बहादुर आदि ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।


जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक लखनऊ से कोई निर्णय नहीं आता है तो तब तक धरना चलता रहेगा। दो घंटे बाद धरना खत्म कर दिया गया।

सीओ का कहना है कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर किसानों को लखनऊ जाने से रोका गया। इस मौके पर बिंदेश्वरी, शिवरानी, रामपती, श्रीराम यादव, शिव दुलारी, सुशीला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed