फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Preparations for the UP Board exams are in full swing, with a large gathering at the GIC (Government Inter College)

Raebareli News: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज, जीआईसी में जमावड़ा

Thu, 05 Feb 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 05 Feb 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the UP Board exams are in full swing, with a large gathering at the GIC (Government Inter College)
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कराने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले को मांग के अनुरूप शत-प्रतिशत सादी उत्तरपुस्तिकाएं मिलने के बाद अब परीक्षा केंद्रों को बांटने का काम चल रहा है। परीक्षा केंद्रों को सादी कॉपियों को सुरक्षित रखवाने के आदेश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से दो-तीन पहले प्रश्नपत्र पहुंचाने की तैयारी है, जिसकी पुख्ता सुरक्षा के साथ सीसीटीवी से 24 घंटे आनलाइन निगरानी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी, जिसके लिए 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 69 हजार से अधिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए लगभग छह लाख कॉपियों एवं कला प्रपत्र की जरूरत है। सादी कॉपियों की आपूर्ति में विलंब हुआ, जिससे वितरण कार्य भी देर से शुरू कराया जा सका। शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज में बनाए गए भंडार गृह से सादी कॉपियों का वितरण कार्य कराया जा रहा है। इससे जीआईसी परिसर में परीक्षा केंद्रों से आए लोगों का जमावड़ा लग रहा है। कॉपियां प्राप्त करने के बाद उनका मिलान करने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

एक-एक कॉपी का ब्योरा परीक्षा केंद्रों को रखना होगा। इसीलिए कॉपियों का मिलान करना पड़ रहा है। परीक्षा केंद्रों को कॉपी बांटने का काम दो फरवरी को शुरू हुआ। हर हाल में 10 फरवरी तक सभी परीक्षा केंद्रों को कॉपियां उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार ने बताया कि अब तक 48 परीक्षा केंद्रों को कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। दो दिन यानी 7 एवं 8 फरवरी को कॉपियां बांटने का काम नहीं होगा। सभी परीक्षा केंद्रों को 10 फरवरी तक काॅपियां उपलब्ध करा दी जाएंगी। सभी परीक्षा केंद्रों से कहा गया है कि तय तिथि को जीआईसी पहुंचकर कॉपियां प्राप्त कर लें।

सादी कॉपियों की सुरक्षा पर खास ध्यान देना है
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने कॉपी वितरण के लिए टीम लगा दी है, जो परीक्षा केंद्रों को एक-एक कॉपी का मिलान कर वितरण कार्य कर रही है। डीआईओएस ने कहा है कि वितरण केंद्र से परीक्षा केंद्र तक कॉपियों को बंद वाहन में ही ले जाने के आदेश दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों से कहा गया है कि कॉपियों की जांच मौके पर ही कर लें। क्रम संख्या का मिलान भी करें, क्योंकि बाद में कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को क्रमवार कॉपियां बांटी जाएंगी, जिसका लेखा-जोखा तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed