फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   PRD personnel will handle security with the police

खाकी के साथ सुरक्षा संभालेंगे पीआरडी जवान

Sat, 10 Sep 2016 11:34 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 10 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
PRD personnel will handle security with the police
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आने वाले पर्व में किसी तरह का कोई व्यवधान न हो सके, इसके लिए खाकी के साथ पीआरडी जवान भी तैनात किए जाएंगे। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद पीआरडी जवानों की सूची तैयार होने लगी है। ऐसे में खाली बैठे जवानों को रोजगार मिलेगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त होगी।
विज्ञापन


जिले में करीब दो हजार पीआरडी जवान है। वर्तमान में बमुश्किल से 90 जवानों की ही ड्यूटी चल रही है। ड्यूटी कम होने के कारण इन्हीं जवानों को तीन-तीन महीने काम कराकर बदलाव किया जाता है। ऐसे में जवानों को रोजगार की तलाश में बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


वहीं काफी संख्या में पीआरडी जवान प्राइवेट कंपनियों में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे हैं। शासन की ओर अब इन जवानों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देने का निर्देश दे दिया गया है। अगले तीन महीनों में बकरीद, मोहर्रम, नवरात्र, दशहरा, दीपावली, क्रिसमस-डे जैसे प्रमुख पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। पुलिस महानिदेशक की ओर से आए फरमान के तहत जिले के सभी थानों में पीआरडी जवानों को तैनात करने का निर्देश दिया गया है। इसमें जिले से 300 जवानों को शामिल किया जाएगा।

यह सभी जवान तीन महीने तक सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाएंगे। ड्यूटी प्रभारी सुशील पांडेय का कहना है कि जिन जवानों का सत्यापन हो चुका है। उन्हीं को सूची में शामिल किया जाएगा। अभी तक जिन जवानों ने सत्यापन नहीं कराया है, वह 30 सितंबर तक करा लें। जवानों की सूची जल्द तैयार करके संबंधित अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।


जिला युवा कल्याण अधिकारी एमपी श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से 300 जवानों की ड्यूटी संबंधी सूचना मिली है। पीआरडी जवानों की सूची तैयार कराई जा रही है। तीन महीने तक की तैनाती मिलेगी। इस संबंध में संबंधित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed