फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power supply interrupted for the second consecutive day

24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, ढाई लाख आबादी बेहाल

Mon, 20 Jul 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Power supply interrupted for the second consecutive day
जगतपुर-ऊंचाहार (रायबरेली)। विद्युत वितरण खंड ऊंचाहार के अंतर्गत आने वाले जगतपुर व ऊंचाहार तहसील उपकेंद्र से जुड़ी करीब ढाई लाख की आबादी बिजली अनापूर्ति से बेहाल है। बिजली न आने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि 24 घंटे बाद भी अभियंता व कर्मचारी फॉल्ट तक नहीं खोज पाए।
विज्ञापन

जब से ऊंचाहार डिवीजन में नए अधिशासी अभियंता ने कार्यभार संभाला है, आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। अभियंता कार्य क्षेत्र से नदारद रहते हैं। कर्मचारी मनमाने तरीके से काम करते हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार की शाम बारिश और हल्की हवा चलने से ऊंचाहार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। पेड़ की डालों के बीच से निकली लाइन के तार इतने ढीले हैं कि कब टूटकर गिर जाएं, कोई भरोसा नहीं है। दो दिन पहले भी इसी लाइन में फॉल्ट आने की वजह 20 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। रविवार को दिन के करीब तीन बजे फिर लाइन में फॉल्ट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जगतपुर और ऊंचाहार तहसील उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। रात भर बिजली न आने से करीब ढाई लाख की आबादी अंधेरे में रहीं। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली न आने से मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाए। इनवर्टर की बैट्री डिस्चार्ज हो गई। गर्मी और उमस से लोगों को जूझना पड़ा।

मानू पांडेय, राधेश्याम, शिव प्रताप सिंह, सुल्तान सिंह, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह चौहान, अमित तिवारी, विपुल व शैलेंद्र ने बताया कि अभियंता कार्य क्षेत्र से अक्सर ही नदारद रहते हैं। फोन मिलाने पर बात भी करना मुनासिब नहीं समझते। अवर अभियंता नीरज त्रिपाठी तो उपभोक्ताओं का फोन ही नहीं उठाते। वह केवल अपने अधिकारियों से बात करते हैं।
जगतपुर के एसडीओ वरुण कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया है जिसे खोजा जा रहा है। फॉल्ट का पता चलते ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed