{"_id":"637130fb7adb21781175a960","slug":"power-cut-raibaraily-news-lko6570208177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की लाइन पर गिरा पेड़, तीन खंभे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की लाइन पर गिरा पेड़, तीन खंभे टूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। सेहरामऊ के पास रविवार दोपहर बाद हाईटेंशन लाइन पर अचानक पेड़ गिर गया। इससे तीन बिजली के तीन खंभे धराशायी हो गए। ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरा। इससे एक आटा चक्की, आठ नलकूप व सेहरामऊ गांव के लगभग 150 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद की। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विद्युत उपकेंद्र खीरों से निकले अजीतपुर फीडर से सेहरामऊ गांव जुड़ा है। 150 घरेलू, आठ निजी नलकूप के अलावा एक कारखाने का कनेक्शन है। दोपहर में गांव के एक किसान के यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जा रहे थे। तभी एक पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे तार टूटने के साथ तीन बिजली के खंभे धराशायी हो गए। ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। देर शाम तक गांव के लोग अंधेरे में डूबे रहे।
उपखंड अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि जानकारी मिलते ही अजीतपुर फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिना सूचना के विद्युत लाइन के पास पेड़ काटने की घटना की जांच कराकर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पोल लगवाकर आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।